कुर्मिगुंडरा में नव युवा लक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा होगा श्री लक्ष्मी पूजन उत्सव, सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि

कुर्मिगुंडरा में नव युवा लक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा होगा श्री लक्ष्मी पूजन उत्सव, सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि

जामगांव आर। दीपावली के पावन अवसर पर नव युवा लक्ष्मी उत्सव समिति कुर्मिगुंडरा के तत्वावधान में श्री लक्ष्मी पूजन उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 24 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति मंच कारी नैना नारायणपुर जिला – उत्तर बस्तर की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी ।

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल (दुर्ग लोकसभा) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ( प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़) करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद बघेल रविन्द्र बघेल, जनपद सदस्य भास्कर वर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत निक्की भाले तथा युवा समाजसेवी रूपेश कुर्रे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजक समिति ने बताया कि यह आयोजन पारंपरिक विधि-विधान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न होगा, जिसमें क्षेत्रवासी माँ लक्ष्मी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *