दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्ग की जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई है। यह घोषणा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देश पर की गई। संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही एवं जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के अनुमोदन से घोषित इस कार्यसमिति में दक्षिण पाटन क्षेत्र के युवा नेता श्रीकांत चंद्राकर को जिला सह कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
श्रीकांत चंद्राकर की नियुक्ति को संगठन ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया है। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा।