श्रीमद्भागवत कथा समाज को देती है सही दिशा: कीर्ति नायक

पाटन। पाटन अंचल के ग्राम पाहांदा (अ), जामगांव (एम) एवं कौही में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक शामिल हुईं। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया और व्यासपीठ से प्रवाहित हो रही कथा को आत्मिक शांति प्रदान करने वाली तथा जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करने वाली बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती नायक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्रीमती नायक ने आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस तरह के धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। उन्होंने कथा आयोजन के सफल संचालन हेतु आयोजकों को शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *