58वें जन्मदिन पर लालेश्वर साहू को बधाई देने पहुंच रहे सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, सेवा और संगठन के अनुभव से बनाई अलग पहचान

58वें जन्मदिन पर लालेश्वर साहू को बधाई देने पहुंच रहे सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, सेवा और संगठन के अनुभव से बनाई अलग पहचान

जामगांव आर/मनीष चंद्राकर । तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लालेश्वर साहू 22 अगस्त को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर उनके गृह ग्राम गातापार में सुबह से ही सामाजिक परिजन, शुभचिंतक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लालेश्वर साहू ने बताया कि जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना से की। इसके बाद वे सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। दोपहर 3 बजे पाटन स्थित साहू सदन में आयोजित सामाजिक बैठक में वे सहभागिता करेंगे और समाज के लोगों से संवाद एवं मेल-मुलाकात करेंगे।

किसान नेता से संगठन तक बनाई पहचान

गौडऱतलब है कि लालेश्वर साहू ने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने पूर्व में दक्षिण पाटन क्षेत्र से दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा, हालांकि दोनों प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सेवा सहकारी समिति बेल्हारी के संचालक मंडल का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सहकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में करीब 10 वर्षों तक कार्य करते हुए उन्होंने किसानों से लगातार संवाद बनाया। इस दौरान किसानों के बीच उनकी सक्रियता और सहज पहुंच ने उन्हें एक किसान नेता के रूप में पहचान दिलाई।

भाजपा संगठन को मजबूत करने में निभाई भूमिका

इसी दौरान भाजपा संगठन ने उन्हें जामगांव आर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। मंडल अध्यक्ष के रूप में उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम किया। कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता के चलते उन्होंने पार्टी में भी अपनी प्रभावी पहचान बनाई। वर्तमान में लालेश्वर साहू तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सामाजिक एकजुटता, संगठनात्मक सक्रियता और समाज को नई दिशा देने के प्रयासों के चलते उनका सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में लगातार प्रभाव बना हुआ है। जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *