“तहसील साहू संघ पाटन चुनाव में ‘सामाजिक एकता पैनल’ को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन — दक्षिण पाटन से लालेश्वर साहू की दावेदारी बनी चर्चा का केंद्र”

“तहसील साहू संघ पाटन चुनाव में ‘सामाजिक एकता पैनल’ को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन — दक्षिण पाटन से लालेश्वर साहू की दावेदारी बनी चर्चा का केंद्र”

पाटन, 29 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ साहू समाज के त्रिवार्षिक संगठनात्मक चुनाव के अंतिम चरण में अब तहसील साहू संघ पाटन का चुनाव सबसे चर्चित मुकाबले के रूप में उभर रहा है। इस बार सामाजिक एकता पैनल ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं के बीच उल्लेखनीय समर्थन हासिल किया है। गौरतलब है कि समाज के इस चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश से लेकर ग्राम ईकाई तक के पदाधिकारियों का चयन चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। पहले चरण में प्रदेश अध्यक्ष का सर्वसम्मति से चयन हो चुका है, वहीं तीसरे चरण तक कई क्षेत्रीय इकाइयों में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए। लेकिन तहसील स्तर पर पाटन में इस बार मुकाबला रोमांचक बन गया है, क्योंकि यहां अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए सीधा संघर्ष तय हो गया है।

समाज के जानकार बताते हैं कि पाटन तहसील साहू संघ का यह चुनाव परंपरागत रूप से उत्तर और मध्य पाटन क्षेत्रों के नेतृत्व में होता आया है, लेकिन इस बार दक्षिण पाटन से नेतृत्व देने की मांग जोर पकड़ रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी लालेश्वर साहू को अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि लालेश्वर साहू पिछले तीन दशकों से सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और उनके नेतृत्व में “सामाजिक एकता पैनल” को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। नामांकन दाखिल के दौरान उनके समर्थकों की बड़ी उपस्थिति ने चुनावी माहौल को और अधिक जोशपूर्ण बना दिया है। इस पैनल से उपाध्यक्ष पद हेतु डुलेश्वर प्रसाद साहू, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए विमला साहू और भुनेश्वरी साहू, जबकि संगठन सचिव पद के लिए सुरेंद्र साहू ने नामांकन दाखिल किया है।

सामाजिक एकता पैनल के सक्रिय जनसंपर्क अभियान ने समाज के हर वर्ग तक अपनी बात पहुंचाई है। मतदाताओं का रुझान देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह चुनाव परिणाम तहसील स्तर पर सामाजिक नेतृत्व की नई दिशा तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *