दुर्ग। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता लाने की दिशा में उन्होंने रविवार, 18 मई को बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच (एसीसीयू) में लंबे समय से पदस्थ दागी पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।
इसके साथ ही एसएसपी ने 53 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश भी जारी किया, जिसमें 11 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 9 प्रधान आरक्षक और 33 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। खास बात यह रही कि यह आदेश रविवार जैसे अवकाश के दिन जारी किया गया, जिससे पुलिस विभाग में खलबली मच गई।
पुलिस मुख्यालय में इस कार्रवाई को साफ संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि अब लापरवाही और संदिग्ध आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।