दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा — ‘सरदार@150 एकता मार्च’ अभियान की बनी राष्ट्रीय कार्ययोजना

दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा — ‘सरदार@150 एकता मार्च’ अभियान की बनी राष्ट्रीय कार्ययोजना

दुर्ग। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में आयोजित ‘सरदार@150 एकता मार्च’ राष्ट्रीय कार्यशाला में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा देशव्यापी एकता मार्च अभियान की रूपरेखा एवं क्रियान्वयन योजना प्रस्तुत की गई।

कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों— एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति—को रेखांकित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा—यह अभियान सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में भाजपा का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आज का भारत बनाया। उनकी 150वीं जयंती पर यह अभियान जन-जन में एकता और देशभक्ति की भावना जगाने का माध्यम बनेगा। श्री वर्मा ने बताया कि ‘सरदार@150 एकता मार्च’ के तहत भाजपा द्वारा देशभर में युवा रैलियाँ, एकता पदयात्राएँ, विचार गोष्ठियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. नवीन मार्कण्डेय (पूर्व विधायक), प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटश्वर, प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, और पूर्व जिला महामंत्री अम्बिकेश केसरी भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *