आत्मरक्षा की ओर सशक्त कदम: स्वामी आत्मानंद विद्यालय बेल्हारी की 59 छात्राओं को निःशुल्क टी-शर्ट वितरण

जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी माध्यम विद्यालय बेल्हारी में आत्मरक्षा कराटे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 59 छात्राओं को निःशुल्क टी-शर्ट का वितरण किया गया। यह टी-शर्ट शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनीष चंद्राकर एवं कराटे प्रशिक्षक हलधर महमल्ला द्वारा छात्राओं को भेंट की गई।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने कहा कि आज के समय में बालिकाओं का आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा में दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। कराटे जैसे प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी चुनौती का साहसपूर्वक सामना कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को नियमित अभ्यास करने और इस प्रशिक्षण का लाभ जीवनभर लेने की प्रेरणा दी। वहीं कराटे प्रशिक्षक हलधर महमल्ला ने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक शक्ति नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती का भी माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, धैर्य और आत्मसंयम के साथ कराटे सीखने की सलाह दी तथा भविष्य में और बेहतर प्रशिक्षण देने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में के.के. जायसवाल,सीके साहू,नीता वर्मा, युके पटेल, मुकेशवरी ध्रुव, के. हेमावती सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *