“विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़” थीम पर चित्रकला स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा,जामगांव आर महाविद्यालय में हुआ आयोजन…

“विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़” थीम पर चित्रकला स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा,जामगांव आर महाविद्यालय में हुआ आयोजन…

जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में राष्ट्रीय सेवा योजना और महाविद्यालय की जनभागीदारी प्रबन्धन समिति के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग में छत्तीसगढ़ के विकास की यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास, डिजिटल इंडिया, और देश की सुरक्षा से जुड़े योगदान को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के लिए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेश केला द्वारा पुरस्कार घोषित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान बीएससी अंतिम वर्ष की कुमारी गीतांजलि,द्वितीय बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की कु. दिव्या एवं तृतीय स्थान पर बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की शालिनी ठाकुर को पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को आगे और बढ़कर सहभागिता दिखाने के लिए प्रेरित किया तथा उनके सुंदर कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रो. चेतना सोनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *