सेजेस बेल्हारी में मानक लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न, छात्रों ने ‘पेयजल’ पर लिखी सोच की नई लकीरें, BIS लेखन स्पर्धा में दिखाया उत्साह

जामगांव आर । स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय में बेल्हारी में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 36 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता BIS (Bureau of Indian Standards) के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों को मानक क्लब के सहयोग से BIS की विभिन्न गतिविधियों और “पेयजल (Drinking Water)” विषय पर जानकारी दी गई।

प्रतियोगिता के विजेताओं को विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्रगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रेशमा साहू (कक्षा 12वीं B) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं दीपिका धनकड़ (12वीं M) द्वितीय स्थान और कु. नीलम (9वीं C) ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को सुमति साहू द्वारा नगद राशि, प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के विशेष सत्र में BIS से रिसोर्स पर्सन डॉ. बी.आर. वांगमारे ने विद्यार्थियों को BIS ओरिएंटेशन प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, प्रधानाध्यापक, शिक्षावर्ग एवं व्याख्याता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व संपूर्ण व्यवस्था मेंटर यू.के. पटेल द्वारा किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने मानक क्लब की गतिविधियों की सराहना की और निकट भविष्य में इस प्रकार की शैक्षिक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों के आयोजन का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्राचार्य वाय के साहू, केके जायसवाल,नीता वर्मा सहित शिक्षकगण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *