सुकमा, 18 नवंबर 2025। बस्तर से बड़ी खबर—सुकमा-आंध्र प्रदेश सीमा पर माओवादी हिड़मा को सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। ग्रे-हाउंड फोर्स की इस कार्रवाई में हिड़मा के साथ 5 अन्य नक्सलियों की मौत की पुष्टि हुई है। हिड़मा पर छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था।
सूत्रों के अनुसार, अल्लूरी सीताराम जिले के पहाड़ी जंगलों में सुबह से रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख के इनामी एसजेडसीएम टेक शंकर का नाम भी शामिल है। सुरक्षाबल अब भी इलाके में मोर्चा संभाले हुए हैं।पिछले दिनों हिड़मा की मां ने उसे सरेंडर करने की अपील की थी, लेकिन उसने आत्मसमर्पण से इनकार कर दिया था। बसवा राजू की मौत के बाद संगठन में हुए बदलावों के बीच हिड़मा को केंद्रीय समिति का सदस्य बनाया गया था।