कुर्मी समाज दुर्ग के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व जनप्रतिनिधि सम्मान आज

भिलाई| छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला दुर्ग के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और स्वजातीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह 29 मई को होगा। आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में गुरुवार सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक चलेगा। दो सत्रों में होने वाले इस आयोजन के प्रथम सत्र में दुर्ग जिला के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व स्वजातीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान और द्वितीय सत्र में पूरे छत्तीसगढ़ के स्वजातीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान होगा।

इस दौरान अध्यक्ष सुनील चंद्राकर, उपाध्यक्ष रोशन वर्मा, विजय चंद्राकर, भारतेन्दु गौतम, सुशील वर्मा, महासचिव कमलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष – जयप्रकाश देशमुख, सचिव यादराम चंद्रा,कृतराम मढ़रिया, देवदत्त कौशिक, तृप्ति चंद्राकर, रीना देशमुख और उनकी कार्यकारिणी व सलाहकार शपथ ग्रहण करेंगे। सम्मानित होने वाले जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत, जनपद, नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत के सरपंच शामिल रहेंगे। सत्र के मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर होंगे। दूसरे सत्र में छत्तीसगढ़ के स्वजातीय जनप्रतिनिधियों व विशिष्ट दायित्व प्राप्त व्यक्तियों का सम्मान होगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि समाज के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विजय बघेल होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *