तहसील साहू संघ पाटन का चुनाव 31 अक्टूबर को — ‘भक्त माता कर्मा पैनल’ फिर सेवा के लिए तैयार, एकता और नवाचार को बनाया आधार

तहसील साहू संघ पाटन का चुनाव 31 अक्टूबर को — ‘भक्त माता कर्मा पैनल’ फिर सेवा के लिए तैयार, एकता और नवाचार को बनाया आधार

पाटन, 29 अक्टूबर। तहसील साहू संघ पाटन की त्रिवार्षिक आमसभा एवं निर्वाचन प्रक्रिया आगामी शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को तहसील साहू संघ पाटन परिसर में संपन्न होगी। इस अवसर पर समाज के विभिन्न पदों के लिए नामांकन कर चुके प्रत्याशी तैयारी में जुटे हुए हैं। पिछले कार्यकाल में समाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और नवाचार के लिए ख्याति प्राप्त ‘भक्त माता कर्मा पैनल’ ने एक बार फिर समाज के स्नेह और आशीर्वाद के साथ सेवा का अवसर मांगा है।

वर्तमान अध्यक्ष एवं पुनः अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश साहू (तेलीगुंडरा) ने कहा कि, “पिछले कार्यकाल में समाज के सहयोग से पाटन तहसील साहू संघ ने संगठनात्मक मजबूती के साथ अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। युवा महोत्सव और तीज मिलन महिला सम्मेलन जैसे ऐतिहासिक आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में पाटन तहसील साहू संघ की पहचान बने। उन्होंने कहा कि, हमारी प्राथमिकता समाज को संगठित, सशक्त और सम्मानित बनाना है। समाज की हर इकाई को जोड़कर हम नई पीढ़ी के लिए सकारात्मक दिशा तय करना चाहते हैं।

भक्त माता कर्मा पैनल के प्रत्याशी

दिनेश साहू (तेलीगुंडरा) — अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
(वर्तमान अध्यक्ष, तहसील साहू संघ पाटन), किशोर साहू (जामगांव आर) — उपाध्यक्ष (पुरुष)
(पूर्व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, जामगांव आर), अंजिता गोपेश साहू (पतोरा) — उपाध्यक्ष (महिला)
(पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत पतोरा), उमेश साहू (अमलेस्वरडीह) — संगठन सचिव (पुरुष)
(प्रथम उपाध्यक्ष, नगर पालिका अमलेस्वर), लीना साहू (बोरेन्दा) — संगठन सचिव (महिला) (पूर्व सरपंच, बोरेन्दा)

यह पैनल किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि समाज की एकता का प्रतीक

पैनल के सदस्यों ने कहा कि यह पैनल किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे साहू समाज की भावना, एकता और पारदर्शिता का प्रतीक है। समाज में समरसता, सक्रियता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि, “हमारा लक्ष्य है — समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी को दिशा देना, महिलाओं को समान अवसर दिलाना और हर परिवार तक सम्मान का संदेश पहुँचाना।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *