जामगांव आर । ग्राम पंचायत आगेसरा के स्कूल पारा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य 23वीं त्रिदिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग) ने अपने उद्बोधन में कहा कि “धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़े रखते हैं। ऐसे आयोजनों से गांवों में सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता लालेश्वर साहू ने कहा कि युवा पीढ़ी को रामधुनी जैसे आयोजनों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि संस्कृति और समाज को मजबूत करने का माध्यम है।
विशेष अतिथि के रूप में कमलेश साहू (मंडल अध्यक्ष, जामगांव आर), रूपसिंह सिन्हा, कविता साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत नवागांव बी), टेशराम साहू, तीरथ पटेल, यू.एस. नागवंशी, भानू साहू, हेमंत सोनी, पुनीत साहू ,अभिषेक सेन और एस.आर. तेजश्वी उपस्थित रहे।
विभिन्न स्थानों से पहुँची मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच रमाकांत साहू ने उद्बोधन देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
समिति के अध्यक्ष उत्तम पटेल, उपाध्यक्ष मनहर पटेल, सदस्य दुर्गेश तेजस्वी, तथा विशेष सहयोगी झुनकु राम साहू और आदर्श गणेश उत्सव समिति आगेसरा ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।