भिलाई। छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा ठेठवार सदन, प्रगति नगर रिसाली में भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजक प्रतियोगिताओं से सजे इस आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अन्नपूर्णा यादव (मैत्रीकुंज) को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया, जबकि मधुबाला यदु रनरअप रहीं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम:
हाऊजी प्रतियोगिता: प्रथम – कविता यादव, द्वितीय – डॉ. रानू यदु, तृतीय – मंजू यदु; सांत्वना – शिवानी और अमलेश्वरी।
थाली सजाओ प्रतियोगिता: प्रथम – सुधा यादव, द्वितीय – वसुंधरा यदु, तृतीय – विजेता यादव।
म्यूजिकल सर्कल गेम: प्रथम – विजेता यादव, द्वितीय – डॉ. रानू यदु, तृतीय – नीलू।
बैलून गेम: प्रथम – सरोजनी मलागर, द्वितीय – मंजू यदु, तृतीय – गायत्री यादव, चतुर्थ – सुषमा यादव।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ:
वंदना यादव, दीप्ति वृष्णवंशी, तारा पुखराज यादव, कविता, विजेता, अन्नपूर्णा यादव, सुषमा यादव सहित अन्य सदस्यों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। संगीत का आकर्षण भी अन्नपूर्णा यादव (मैत्रीकुंज) रहीं।
विशेष आकर्षण – छत्तीसगढ़ महतारी सेल्फी जोन
सभी विजेताओं और उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अन्नपूर्णा यादव (सहायक प्राध्यापक) ने किया और आभार प्रदर्शन महासचिव विजेता यादव ने किया।इस अवसर पर सत्यभामा यादव (अध्यक्ष), विजेता यादव (महासचिव), डॉ. रानू यादव (कोषाध्यक्ष) सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।