जामगांव आर। झेरिया धोबी समाज पाटन राज का वार्षिक अधिवेशन 15 मार्च को ग्राम लोहरसी (तर्रा) में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन का शुभारंभ कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण के साथ होगा, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु निर्मलकर करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र चंद्रवंशी (जिला पंचायत सदस्य), उत्तम बघेल (जनपद सदस्य) तथा राकेश साहू (सरपंच, ग्राम लोहरसी) सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। इस दौरान अतिथियों का स्वागत, उद्बोधन एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा के बाद भोजन का आयोजन किया जाएगा तथा युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित होगा।
अधिवेशन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में तुलसी कौशिक, निज सहायक मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह की अध्यक्षता पोसु राम निर्मलकर करेंगे। समारोह के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं समाज के वरिष्ठ प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत व उद्बोधन के साथ अधिवेशन का समापन होगा। इस संबंध में जानकारी झेरिया धोबी समाज पाटन राज के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र निर्मल तथा मीडिया प्रभारी योगेश निर्मलकर ने दी।