संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की जयंती व सम्मान समारोह 20 मई को, जामगांव(आर) में होगा भव्य आयोजन : समाज के प्रदेश व जिला स्तर के कई गणमान्य अतिथि रहेंगे शामिल

जामगांव आर । सर्वसेन (नाई) समाज ब्लॉक पाटन द्वारा आगामी 20 मई को पाटन ब्लॉक स्तरीय संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन जामगांव (आर) में बड़े धूमधाम से किया जाएगा। समाज की एकता, संस्कृति और योगदान को समर्पित इस आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वलन से होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेश बघेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवनलाल कौशिक (प्रदेश सचिव, सेन समाज) करेंगे।विशेष अतिथि के रूप में रूपेन्द्र शुक्ला (सरपंच, ग्राम पंचायत जामगांव-आर), राम जी सेन (से.नि. शिक्षक),भीखम सेन (अध्यक्ष, सेन समाज दुर्ग), डॉ. सुमन कोसीक (समाज सेविका), जनार्दन सेन (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी गण मंच पर मौजूद रहेंगे।

समापन सत्र में भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे, जिसमें मुख्य अतिथि होंगे दुर्ग सांसद विजय बघेल (लोकसभा, दुर्ग) तथा अध्यक्षता करेंगे विधायक रिकेश सेन,विशेष अतिथि के रूप में कल्पना नारद साहू (जिपं सदस्य), रामकुमार चन्द्रकार (जनपद सदस्य पाटन), लालेश्वर साहु साहू (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), नरेश केला (अध्यक्ष, महाविद्यालयीन समिति जामगांव-आर), कमलेश साहू,मुकेश साहू (उपसरपंच जामगांव-आर)
तथा तुलसीराम सेन (भूतपूर्व प्रथम ब्लॉक अध्यक्ष) शामिल रहेंगे। समाज के ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति ने समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे पूरे परिवार सहित इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित होकर समाज की एकता और संस्कृति को सशक्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *