पाटन। तहसील मानस संघ पाटन द्वारा रविवार को जामगांव एम स्थित दौलत वाटिका परिसर में दीपोत्सव मानस समागम एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मानस के आदर्शों, भक्ति, संस्कार और सामाजिक समरसता के भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में तहसील मानस संघ के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के सभी छह मानस शक्ति केंद्रों के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। कार्यक्रम में पाटन ब्लॉक के मानस प्रेमियों, मानस आयोजन समितियों एवं मानस मंडलियों के सदस्यों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं दौलत वाटिका रिसोर्ट के संचालक दौलत राम ठाकुर रहे अध्यक्षता जिला मानस संघ अध्यक्ष कुमार सिंह पाल ने किया,जिला मानस संघ के पूर्व अध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर, सरपंच तुलसी रोहित सिन्हा एवं तहसील मानस संघ अध्यक्ष टीकाराम साहू सहित अन्य गणमान्यजन बतौर विशेष अतिथि मंचासीन रहे। समारोह में परिसर में 101 दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। दीपों की जगमगाहट के बीच उपासना महिला मानस मंडली करेला एवं मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी की संगीतमय मानस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रामचरितमानस की चौपाइयों और भजनों से जन मन में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ। आयोजन के दौरान पद्म shrinतीजन बाई अलंकरण से विभुषित पाटन क्षेत्र के विख्यात पंडवानी गायक चेतन देवांगन का मंच पर आत्मीय अभिन्दन भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन हितेंद्र साहू,थानूराम देवांगन,रोहित साहू ने किया और तहसील अध्यक्ष टीकाराम साहू ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार जताया। इस अवसर पर नरेन्द्र वर्मा, गयाराम साहू,लेखनी वर्मा, सरजू साहू,सुधा वर्मा,रोहित साहू,रामनारायण वर्मा, जोगीराम साहू,राजाराम यदु, रमेश कौशिक, मनहरण चंद्रवंशी,राधेश्याम यादव,एमन पाटनकर,दिलीप सेन,सनत गजपाल, टीपी शर्मा,सनत शर्मा, संजू साहू, उत्तम रिगरी, योगेश निर्मल, गायत्री यदु, कंचन कौशिक,पन्ना, भारत, डागेस सहित अन्य उपस्थित रहे।
• श्रीराम नाम की शपथ के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
आयोजन में जिला मानस संघ अध्यक्ष कुमार सिंह पाल ने संघ के सभी पदाधिकारियों को रामचरितमानस की मर्यादा, आदर्शों एवं सनातन सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप संगठन के प्रति निष्ठावान रहते हुए मानस प्रचार-प्रसार, धार्मिक आयोजनों, सामाजिक समरसता और जनजागरण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया। जिसमें तहसील अध्यक्ष टीकाराम साहू, सचिव मुरली वैष्णव,युमन साहू, उपाध्यक्ष कामता साहू,आरती साहू, कोषाध्यक्ष हितेंद्र साहू कोमल साहू,संयोजक थानु राम देवांगन,कृष्णा वर्मा, मिडिया प्रभारी दयानन्द साहू,किरणलता ठाकुर, पुष्पा साहू, प्रवक्ता उमाशंकर शुक्ला, संगठन मंत्री भूपेश साहू, चित्रलेखा, लीना मानिकपुरी, योगप्रभारी गुलाब साहू,मानस भवन प्रभारी अरुण कश्यप, रोहित पटेल,मानस प्रसार प्रमुख मनीष चंद्राकर सहित सभी छह शक्ति केंद्र के अध्यक्षगणो सनत साहू, भोपालमनी वर्मा, गिरधारी साहू, परमानन्द साहू,भेल चंद्राकर, योगेश ठाकुर आदि ने अपनी कार्यकारिणी के साथ अपने दायित्व निर्वहन के लिए भगवान श्रीराम के नाम की शपथ ली।
• मानस जीवन को मर्यादा और योग अनुशासन का मार्ग दिखाता है : कुमार सिंह पाल
समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला मानस संघ अध्यक्ष कुमार सिंह पाल ने कहा कि रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आदर्श और अनुशासित जीवन जीने की कला सिखाने वाला जीवन दर्शन है। मानस हमें मर्यादा, संयम, सेवा, सद्भाव, कर्तव्यनिष्ठा और परोपकार की प्रेरणा देता है वहीं योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। जब मानस के विचारों को योग के अनुशासन के साथ जीवन में उतारा जाएगा, तब व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास संभव होगा। पाटन में मानस संघ का लोगों को जोड़ने यह प्रयास योग और मानस के मुलभाव को सार्थक कर रहा है। जिला मानस संघ के पूर्व अध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से मानस संघ की मजबूती और मानस के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। सरपंच तुलसी रोहित सिन्हा ने कहा कि मानस का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब इसके संदेशों को हम अपने विचार, परिवार और आचरण में उतारेंगे।
• संगठन की शक्ति सेवा, समर्पण और सामूहिक सहभागिता में : टीकाराम साहू
तहसील मानस संघ अध्यक्ष टीकाराम साहू ने कहा कि मानस संघ का प्रत्येक पदाधिकारी एक पदाधिकारी होने के साथ-साथ रामकाज का सेवक भी है। पद की प्रतिष्ठा से अधिक महत्वपूर्ण उससे जुड़ा दायित्व है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से निष्ठा, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के साथ मानस संघ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा तहसील के सभी छह मानस शक्ति केंद्रों को सक्रिय एवं सशक्त बनाने की अपील की।