शिक्षकों,पालकों और विद्यार्थियों की मौजूदगी में हुआ सेजेस बेल्हारी की शैक्षणिक गुणवत्ता का हुआ मूल्यांकन

शिक्षकों,पालकों और विद्यार्थियों की मौजूदगी में हुआ सेजेस बेल्हारी की शैक्षणिक गुणवत्ता का हुआ मूल्यांकन

जामगांव आर । मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेल्हारी के सभागार में विद्यालय के शैक्षणिक, भौतिक एवं व्यवस्थागत पहलुओं का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों, शाला प्रबन्धन समिति,पंचायत प्रतिनिधियों,विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंकेक्षण टीम लीडर आर. के. वर्मा, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सुरपा द्वारा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों से संवाद स्थापित किया गया।
मुख्य रूप से कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता, प्रयोगशाला की उपयोगिता, इको क्लब एवं पौधारोपण, पुस्तकालय की स्थिति, समूह अध्ययन पद्धति, शिक्षण-सामग्री (T.L.M.) के उपयोग तथा विद्यालय परिसर की स्वच्छता व अनुशासन जैसे बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण दल ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी राय जानी और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने यह विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही को नई दिशा मिलेगी।

इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य वाय. के.साहू मनीष चंद्राकर (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति), महेश कुमार साहू (अध्यक्ष, पालक समिति), अमित अग्रवाल (सरपंच, ग्राम पंचायत बेल्हारी), हलधर महमल्ला (सदस्य) एवं शिक्षाविद् राम सिंह बंसोड़ (सदस्य, शाला प्रबंधन समिति) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *