दुर्ग। पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए मुस्लिम एकता मंच द्वारा इकठ्ठा की गई धनराशि 8 अक्टूबर, 2025 को गुरु सभा दुर्ग में सुपुर्द की गई। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल रहीम खान ने बताया कि हम सबकी ओंर से बाढ़ पीड़ितों जरूरतमंदों तक मदद पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में संरक्षक हाजी सकील मोहम्मद, रहिमुद्दीन, कलीम मोहम्मद, मुस्ताक, रफीक खान,नवाब, मजीद, शरीफ, चाद खान, शफिर खान, हाजी इब्राहिम, हाजी गुलाम नबी, हाजी वहीद खान, साजिद, युसूफ सहित मुस्लिम एकता मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुस्लिम एकता मंच के इस पहल के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा और एकता का संदेश भी दिया।