14 अक्टूबर को लोकरंग पंडवाणी दल बोरीद और 16 अक्टूबर को जय बजरंग रामधुनी परिवार डोटोपार की होगी प्रस्तुति
जामगांव आर। ग्राम गातापार में नव युवा दुर्गोत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर उत्साहपूर्वक दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। आयोजन के 20वें वर्ष में स्थानीय युवाओं द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम आरती के साथ विभिन्न सेवा एवं भजन मंडलियों की धार्मिक प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं।
समिति अध्यक्ष नोमेश कुमार साहू ने बताया कि सोमवार की रात्रि स्वरांजलि मानस परिवार द्वारा संगीतमय मानस प्रस्तुति दी जा रही है। आगामी 14 अक्टूबर को लोकरंग पंडवाणी दल बोरीद, फिंगेश्वर की प्रस्तुति होगी। वहीं 16 अक्टूबर की रात्रि जय बजरंग रामधुनी परिवार डोटोपार द्वारा धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। दुर्गोत्सव को सफल बनाने में गजेंद्र साहू, केशराम साहू, गिरवर साहू, राकेश साहू, देवेंद्र साहू, चुन्नीलाल साहू, खिलेश्वर साहू, भगवान सिंह साहू, खुमान साहू, अरुण साहू, देवानंद साहू सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रियता से जुटे हुए हैं।