अंग्रेजी नववर्ष 2026 के स्वागत में जले आस्था के दीप,जामगांव आर में गायत्री परिवार ने दीप महायज्ञ कर समाज और राष्ट्र के लिए मंगलकामना किया…

जामगांव आर । नववर्ष 2026 के स्वागत एवं वर्ष 2025 की विदाई के अवसर पर जामगांव आर में स्थानीय गायत्री परिवार के तत्वावधान में दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों खासकर महिलाओं की भागीदारी रही।
गायत्री परिवार के सदस्य नारददेव साहू ने बताया कि दीप महायज्ञ के माध्यम से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर शांतिकुंज प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित प्रज्ञा पुत्र राजेश एवं रोमलाल ने कहा कि व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कल्याण के लिए परमात्मा से जुड़ना आवश्यक है तथा आद्यशक्ति माँ गायत्री की उपासना जीवन को सत्मार्ग की ओर ले जाती है।
उन्होंने कहा कि युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा सुलभ बनाए गए गायत्री महामंत्र को जीवन में उतारना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। यह मंत्र आयु, बुद्धि, शक्ति एवं चरित्र बल को बढ़ाते हुए मानव को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

आचार्यद्वय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश और समाज वैश्विक आपदाओं एवं चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह बुराइयों का त्याग कर समाज और राष्ट्र को सकारात्मक शक्ति प्रदान करे। इसके लिए सत्संग, महापुरुषों के विचारों तथा उत्तम साहित्य का सहारा लेने की आवश्यकता बताई गई। उन्होंने यह भी कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं, उन्हें सुसंस्कारी बनाने के लिए हर परिवार में साधना, उपासना और आराधना को अपनाना होगा। समय, धन और वाणी के सदुपयोग से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम में गांव के अनेक प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पंमुकेश कुमार शुक्ला, दानेश्वर साहू, खेमलाल यादव, जिलोखन चंद्राकर, श्याम ऋषि चंद्राकर, खिलेश कुमार साहू, राजकुमार ठाकूर, पिताम्बर साहू, दाऊदास माणिकपुरी, भारती सोनबेर, उमा चंद्राकर, शशीकला साहू, तामेश्वरी साडू, मालती साहू, राजेश्वरी वर्मा, बसंती साहू, सतरूपा साडू, कित्ती साहू, मीना साहू, यमुना ठाकुर, परमीला साहू, कुंती साहू, तामेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, मधुदेवी साडे, हेमलता ठाकुर एवं नंदनी साहू सहित अन्य उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *