भाजयुमो जामगांव आर की नई कार्यकारिणी ने सांसद विजय बघेल व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से लिया आशीर्वाद

भाजयुमो जामगांव आर की नई कार्यकारिणी ने सांसद विजय बघेल व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से लिया आशीर्वाद

मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
जामगांव आर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जामगांव आर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोर के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दुर्ग लोकसभा सांसद Vijay Baghel तथा भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष Surendra Kaushik से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सांसद विजय बघेल एवं जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की सबसे ऊर्जावान इकाई है और संगठन की मजबूती में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

भेंट के दौरान भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, महामंत्री नरेंद्र धरमगुड़ी, अभिषेक सेन, उपाध्यक्ष दीपक साहू, मंत्री विजय साहू, कोषाध्यक्ष परमेश्वर चक्रधारी, सह सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश रजक, मीडिया प्रभारी महेश साहू सहित गंगाराम जोशी, गजेंद्र भारती, शुभाष यादव, चंद्रकांत साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, युवाओं को भाजपा से जोड़ने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *