दुर्ग। मंच संचालक समिति छत्तीसगढ़, जिला दुर्ग का नवगठन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हरीश साहू (उरला) को समिति का जिला अध्यक्ष, योगराज साहू (गातापार) को उपाध्यक्ष, तथा वेदप्रकाश साहू को सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमलाल साहू, महामंत्री भाजपा भिलाई तथा प्रख्यात शिक्षाविद चंद्रशेखर परगनिया उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित समिति को शुभकामनाएं दीं और मंच संस्कृति व सामाजिक संवाद में मंच संचालकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मंच संचालक समिति प्रदेश के संचालक पदाधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने नई जिला इकाई को मार्गदर्शन प्रदान किया। नवगठित पदाधिकारियों ने समिति को मजबूत बनाने एवं मंच संचालन के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने हेतु समर्पण भाव से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।