अहिवारा में गूंजी जोश की हुंकार, रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति ने कराया रस्साकशी महा मुकाबला, सांसद विजय बघेल हुए शामिल..

अहिवारा में गूंजी जोश की हुंकार, रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति ने कराया रस्साकशी महा मुकाबला, सांसद विजय बघेल हुए शामिल..

अहिवारा (अब्दुल नासिर )। रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में लाल मैदान रेलवे क्रॉसिंग, अहिवारा में महिला एवं पुरुष टीमों के बीच भव्य रस्साकशी महा मुकाबले का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व संघ संचालक एवं छत्तीसगढ़ बिसरा राम यादव ने की। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, चंचल बाफना, विजेन्द्र जिंदल, नगर पालिका परिषद आयुक्त प्रवीण कुमार गहलोत, रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, पूर्व एल्डरमैन अभिषेक सिंह एवं क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष रोहित द्विवेदी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन अध्यक्ष रितेश अग्रवाल एवं समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता टीम को 21,001 रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 11,001 रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 7,501 रुपये रखा गया। महिला वर्ग में वार्ड क्रमांक 7 की पूजा यादव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में विजय गिरी की टीम विजेता बनी।

खेलों के प्रति बढ़े रुचि, इसलिए किया नया आयोजन

समिति के संयोजक एवं अध्यक्ष विधानंद कुशवाहा ने कहा कि समिति द्वारा पूर्व में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार कुछ नया करने के उद्देश्य से रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई, ताकि लोगों में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह बढ़े। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मरखान दौड़ सहित अन्य पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में मिले जनसहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

खेल में जीत-हार से सीखना जरूरी : विजय बघेल

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने महिला एवं पुरुष वर्ग की सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से उमंग और उत्साह बढ़ता है। हर खेल में किसी की जीत और किसी की हार होती है, लेकिन हारने वाला खिलाड़ी उससे सीख लेकर अगली प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में खेल गतिविधियों की बात करें तो अहिवारा में लगातार ऐसे आयोजन होते रहे हैं। उन्होंने रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

खेल भावना के साथ करें प्रतिभागिता : बिसरा राम यादव

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिसरा राम यादव ने कहा कि खेल को सदैव खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। जीत के लिए पूरे उत्साह, अनुशासन और मेहनत के साथ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल दोनों वर्गों की टीमों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजा शिवाले, अरुण बंजारे, रूपेश राठौर, विदेशी साहू, इंद्रजीत राउत, बच्चा सिंह, विनय अग्रवाल, विकास धनकर, करण मिश्रा, विजेन्द्र जिंदल, मोनू जैन, अंशुल सिंह, अभिषेक गिरी, समारु पटेल, कीर्ति, सिवानी, इंदिरा, पुष्पा साहू, सुनीता धनकर सहित बड़ी संख्या में पार्षद, जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *