
केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि, केदार कश्यप करेंगे अध्यक्षता; रायपुर में होगा भव्य आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन 30 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित विवेकानंद सभागृह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर, जोरा में किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि मंत्री श्री केदार कश्यप समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
समारोह में रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण लाल धीवर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री आनंद निषाद एवं सदस्य श्री नेतराम निषाद पदभार ग्रहण करेंगे। सचिव, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदेशवासियों एवं समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।