छत्तीसगढ़ में 854 पदों पर होगी व्याख्याता भर्ती: हिंदी-अंग्रेजी-संस्कृत के 120-120 पद, 29 नवंबर को संभावित परीक्षा ; स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया भर्ती विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 854 पदों पर होगी व्याख्याता भर्ती: हिंदी-अंग्रेजी-संस्कृत के 120-120 पद, 29 नवंबर को संभावित परीक्षा ; स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया भर्ती विज्ञापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की गई घोषणा के तहत शुरू की जा रही प्रक्रिया का हिस्सा है। इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 रखी गई है। हालांकि आवेदन शुरू होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। कर्मचारी चयन मंडल की ओर से आवेदन और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

8 विषयों में 854 पद

व्याख्याता भर्ती के 854 पदों को कुल 8 विषयों में बांटा गया है। हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय में सबसे अधिक 120-120 पद निर्धारित किए गए हैं।

विषयवार पदों का विवरण:

  • हिंदी — 120 पद
  • अंग्रेजी — 120 पद
  • संस्कृत — 120 पद
  • भौतिकी — 94 पद
  • राजनीति शास्त्र — 100 पद
  • इतिहास — 100 पद
  • भूगोल — 100 पद
  • अर्थशास्त्र — 100 पद

कुल — 854 पद

ई-संवर्ग में 424 और टी-संवर्ग में 430 पद

जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग की शालाओं और 430 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए हैं। भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता संबंधी शर्तों की विस्तृत जानकारी भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम भी कर्मचारी चयन मंडल की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

आवेदन की तारीख अभी नहीं हुई घोषित

स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत की तारीख अभी तय नहीं की गई है। आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि की जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल और व्यापम की वेबसाइट पर नजर रखें।

परीक्षा 29 नवंबर को संभावित

व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 बताई गई है। अंतिम परीक्षा कार्यक्रम और अन्य निर्देश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी किए जाएंगे।

भर्ती की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
पदव्याख्याता
कुल पद854
विषय8
भर्ती संस्थाछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल
परीक्षालिखित भर्ती परीक्षा
संभावित परीक्षा तारीख29 नवंबर 2026
ई-संवर्ग424 पद
टी-संवर्ग430 पद
आवेदनतारीख बाद में घोषित होगी
विस्तृत विज्ञापनव्यापम की वेबसाइट पर

अभ्यर्थी भर्ती की आधिकारिक सूचना और आवेदन से जुड़ी जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *