जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम किकिरमेटा में आयोजित त्रि-दिवसीय अखण्ड रामधुनी सम्मेलन का सोमवार देर रात्रि को भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। भव्य पंडाल और संगीतमय रामधुनी के बीच श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो दक्षिण पाटन के अध्यक्ष नारद साहू शामिल हुए। नारद साहू ने प्रभु श्रीरामचंद्र जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं तथा हमारी परंपराओं और जीवन मूल्यों का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। उन्होंने आयोजक समिति और ग्रामवासियों को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में श्रीराम जन्म, वनगमन, सीता-स्वयंवर, लंका विजय और रामराज्याभिषेक जैसी आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, सरपंच देवकी जेठूराम निषाद, परि. साहू समाज अध्यक्ष टेसराम साहू, अकतई सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद, मंजूदेवी निर्मलकर,अभिषेक सेन,भाजपा नेता रूपसिंह सिन्हा,कमलेश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष जागेश्वर साहू, काशीराम साहू, मनीष सिन्हा, महेश साहू, शेषनारायण सिन्हा, लेखपाल सिन्हा, प्रीतम निषाद, नारायण निषाद, झम्मन, पृथ्वी साहू, रेवत साहू, हरी सिन्हा, हिराराम साहू समेत ग्रामवासी उपस्थित रहे।