जामगांव आर। उपतहसील स्तरीय योग समिति जामगांव आर के तत्वावधान में 9, 10 एवं 11 अक्टूबर को तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जामगांव आर में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार शिविर में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा। योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए समिति ने क्षेत्र के नागरिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योगाभ्यास का लाभ लेने की अपील की है।
योग शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित योग, शारीरिक स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। उपतहसील स्तरीय योग समिति जामगांव आर ने सभी नागरिकों को शिविर में सादर आमंत्रित किया है।