
जामगांव आर । छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोककलाकार एवं संगीत सम्राट स्वर्गीय खुमान साव की पुण्यतिथि के अवसर पर 9 जून 2026 को ग्राम किकिरमेटा (बेलहरी) में भव्य “सुरता खुमान साव एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रदेश के ख्यातिप्राप्त लोक कलाकारों, संगीत साधकों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में खुमान साव संगीत सम्मान से वरिष्ठ लोकगायक संतोष साहू (कोटगांव) एवं योगेश निर्मलकर (किकिरमेटा) को सम्मानित किया जाएगा। वहीं खुमान संगीत साधक सम्मान से दुष्यंत हरमुख (भिलाई), दिनेश साव (भिलाई) तथा पुष्पा साहू (भिलाई) को सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इसी प्रकार खुमान संगीत स्मृति सम्मान के लिए हेमंत केशरवानी, बाल सिंह चक्रधारी, पवन चक्रधारी, जगदीश चक्रधारी, तुकेश यादव (धूमा), मोहित चन्द्राकर (खोला), रामकुमार पाटिल (सन्नीघुंडे), राकेश ठाकुर (निपानी), भूपत साहू (रियावहन) एवं देवकी निषाद (सरपंच, किकिरमेटा) का चयन किया गया है।
कार्यक्रम में स्व. लता खापड़े स्मृति सम्मान से वरिष्ठ लोकगायिका रिकी देवांगन एवं लोकगायिका लीना मानिकपुरी को सम्मानित किया जाएगा। वहीं स्व. सफीन दास मानिकपुरी स्मृति सम्मान वरिष्ठ लोकगायक झारिका प्रसाद कौशल को प्रदान किया जाएगा। सामाजिक समरसता सम्मान से पूर्व सरपंच लेखनी वर्मा (करेला) को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल होंगे तथा अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में देवकी बाई निषाद (सरपंच, किकिरमेटा), खिलावन साहू (पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ), सुंदर साहू (महासचिव, जिला साहू संघ भिलाई), संतोष सिंह (उपसरपंच), जनाब रफीक खान (समाजसेवी), अनित अग्रवाल (सरपंच, बेलहरी), नेतराम निषाद (पूर्व सरपंच, किकिरमेटा), लेखनी वर्मा (पूर्व सरपंच, करेला), रूप सिंह (अध्यक्ष, जिला साहू बैंक बेलहरी), महेश चक्रधारी, जोगेश साहू, खेमलाल देशलहरे (जिला अध्यक्ष, अनु. जाति मोर्चा भाजपा दुर्ग), मनिष चंद्राकर (उपसरपंच, बेलहरी), तुकाराम साहू (पिकरीपार) एवं राम सिंह बंसोड (बेलहरी) शामिल होंगे।
इस अवसर पर पुष्पा साहू कृत लोक कलामंच नवा किसान, रामनगर भिलाई द्वारा खुमान संगीत की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का संयोजन सुरेन्द्र साहू (शंकर) द्वारा किया जा रहा है। आयोजक समस्त ग्रामवासी किकिरमेटा एवं स्व. खुमान साव संगीत सेवा समिति, भिलाई ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोककला और लोकसंगीत के इस महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोककलाकार एवं संगीत सम्राट स्वर्गीय खुमान साव की पुण्यतिथि के अवसर पर 9 जून 2026, मंगलवार को ग्राम किकिरमेटा (बेल्हारी) में भव्य “सुरता खुमान साव एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित लोक कलाकारों, संगीत साधकों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। स्व. खुमान साव संगीत सेवा समिति, भिलाई एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में लोकसंगीत, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महान लोककलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में लोक कलामंच नवा किसान, रामनगर भिलाई द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
समारोह में खुमान साव संगीत सम्मान, खुमान संगीत साधक सम्मान, खुमान संगीत स्मृति सम्मान, स्व. लता खापड़े स्मृति सम्मान, स्व. सफीन दास मानिकपुरी स्मृति सम्मान तथा सामाजिक समरसता सम्मान प्रदान किए जाएंगे। सम्मान प्राप्त करने वालों में संतोष साहू, योगेश निर्मलकर, दुश्यंत हरमुख, दिनेश साव, पुष्पा साहू, रिकी देवांगन, लीना मानिकपुरी, झारिका प्रसाद कौशल सहित अनेक कलाकार एवं समाजसेवी शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल होंगे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू करेंगी। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, लोक कलाकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्व. खुमान साव की स्मृतियों को नमन करें तथा लोककला एवं लोकसंगीत के संरक्षण के इस प्रयास में सहभागी बनें।