मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-2 झीट-महूदा का त्रैवार्षिक सर्वसम्मति सह मनोनयन 10 अक्टूबर को

पाटन। तहसील मानस संघ पाटन के त्रैवार्षिक चुनाव की सर्वसम्मति सह मनोनयन प्रक्रिया के तहत मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-2 झीट-महूदा के पदाधिकारियों का मनोनयन आगामी 10 अक्टूबर, शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे साहू सदन, झीट में आयोजित होगा। तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष टीकाराम साहू के निर्देशानुसार तहसील क्षेत्र के सभी मानस शक्ति केंद्रों में प्रभारी पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति सह मनोनयन की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। इसी क्रम में शक्ति केंद्र क्रमांक-2 झीट-महूदा की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

मानस संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सर्वसम्मति एवं मनोनयन की इस आदर्श परंपरा को बनाए रखते हुए समाज को एक सकारात्मक एवं एकजुटता का संदेश दिया जाए। कार्यक्रम में मानस प्रेमियों एवं संबंधित ग्रामों के प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *