घुघवा(क) में दो दिवसीय कैंपी योग बाल शिविर संपन्न, बच्चों ने योग, खेल और संस्कारों का लिया प्रशिक्षण ! डॉ. नीलिमा शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

घुघवा(क) में दो दिवसीय कैंपी योग बाल शिविर संपन्न, बच्चों ने योग, खेल और संस्कारों का लिया प्रशिक्षण ! डॉ. नीलिमा शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

पर्यावरण, शिक्षा और नैतिक मूल्यों पर भी दिया गया विशेष मार्गदर्शन

पाटन। क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में योग सीड संस्था के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कैंपी योग बाल शिविर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर का संचालन ग्राम निवासी एवं दुर्गा महाविद्यालय रायपुर की पूर्व प्राध्यापिका डॉ. नीलिमा शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. शर्मा द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक गांव के बच्चों को योग, ध्यान एवं नैतिक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। उनके इस प्रयास से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का भी विकास हो रहा है।

शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रसाद एवं मिठाई का वितरण किया तथा नियमित योग और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान बच्चों को योगाभ्यास, खेलकूद, ध्यान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने उत्साहपूर्वक योग और खेल गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *