जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के अंतर्गत जामगांव (आर) मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग कौही स्थित आनंद भवन में 29 एवं 30 मार्च को रखा गया जिसमें मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में अतिथियों का स्वागत, ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी,इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी । द्वितीय सत्र में संगठनात्मक कार्यप्रणाली और कार्यकर्ता सशक्तिकरण पर चर्चा होगी , वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संवाद सत्र भी आयोजित किया जायेगा । कार्यक्रम में जिला एवं मंडल स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेगे ।
दूसरे दिन प्रातः योग एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके पश्चात विभिन्न सत्रों में छत्तीसगढ़ के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, सोशल मीडिया की भूमिका, बूथ प्रबंधन एवं संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।समापन सत्र में पार्टी की उपलब्धियों, आगामी रणनीति एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष चर्चा होगी। अंत में प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। मंडल महामंत्री द्वय निर्मल जैन एवं पुरनेन्द्र सिन्हा ने मंडल में निवासरत सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को इस आवासीय प्रशिक्षण में भाग लेने का अपील किया हैं।