
5 से 21 जून तक वृक्षारोपण, स्वच्छता, जनसंपर्क और योग दिवस कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान
जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल की मासिक बैठक को इस बार “आत्मनिर्भर मंडल बैठक” के रूप में आयोजित किया गया। भनसूली विश्राम गृह में भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं भाजपा के पितृ पुरुषों के तैलचित्रों पर पूजा-अर्चना एवं वंदन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ।
बैठक में मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने संगठन के मासिक एजेंडे पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। मुख्य वक्ता एवं पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों ने जनकल्याण की दिशा में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर यूक्रेन युद्ध एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के कारण पिछले दो वर्षों से खाद की उपलब्धता को लेकर कुछ चुनौतियां सामने आई हैं, जिन्हें लेकर किसानों को सही जानकारी देने और संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
मंडल प्रभारी हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता को पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन के विचारों और सिद्धांतों को मजबूत रूप से स्थापित करना ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान और महत्व मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि 5 जून से 21 जून तक मंडल स्तर पर वृक्षारोपण अभियान, विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम, विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद, स्वच्छता अभियान तथा विश्व योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू एवं जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू ने भी संबोधित किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एवं क्षेत्रीय समस्याओं को बेबाकी से रखा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इन विषयों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित जिम्मेदार लोगों को आवश्यक निर्देश एवं फटकार लगाई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री निर्मल जैन तथा आभार महिला मोर्चा महामंत्री नंदिनी साहू ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान महामंत्री पूरनेन्द्र सिन्हा, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर,रवि सिन्हा,भाजयुमो अध्यक्ष लभम बंछोऱ,नरेश केला,भगवान सिंह चंद्राकर,रूप सिन्हा, नारद साहू,देवानंद साहू,मेघनाथ सागरवंशी, बेनीराम साहू, गुमान साहू,गायत्री यादव, गंगाराम जोशी, कौशल गंजीर, टेसराम साहू, अशोक शर्मा,प्रेमिन साहू, भुनेशवरी निर्मल, देवकी निषाद, सचिन डहरे,अंगेश्वर साहू, महेश साहू, देवेंद्र कुमार, शेषनारायण साहू, वीरेंद्र साहू, लक्ष्मण कोठारी, दुर्गेश रजक, परमेश्वर चक्रधारी, किशोर सेन, नरेंद्र धरमगुढ़ि, खुमान सिंह जांगड़े, डिकेश निर्मल, यशवंत साहू, सुरेश साहू,चन्द्रिका चंद्राकर, जेठूराम निषाद,योगेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे।