
महामाया मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश
जामगांव आर। स्वच्छता ही सेवा और स्वच्छता ही संस्कार के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर द्वारा रविवार को खारून नदी किनारे स्थित ग्राम किकिरमेटा के महामाया मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में श्रमदान कर साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को अपने घर, गांव और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया है। स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं और लोगों को स्वच्छ वातावरण के प्रति प्रेरित करते हैं।भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि स्वच्छता भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। मंदिर जैसे आस्था के केंद्रों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव और स्वच्छ समाज से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।इस अवसर पर रुपसिंह सिन्हा, जनपद सदस्य रवि सिन्हा, कौशल गंजीर, भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोर, चंद्रकांत साहू, सुभाष यादव, देवप्रकाश, परमेश्वर चक्रधारी, सरपंच देवकी निषाद, भुनेश्वरी निर्मलकर, महेश साहू,प्रमोद जैन, कय्यूम खान, जेठू निषाद, शेषनारायण सिन्हा, नरेंद्र धर्मगुड़ी, गालव साहू, भीसम साहू, दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
‘