जामगांव आर। समीपस्थ ग्राम बीजाभांठा में विजयादशमी (दशहरा) का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में रामायण के विभिन्न पात्रों की आकर्षक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान के स्वरूप में सजे कलाकारों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर सरपंच निर्मला रेखराज साहू, प्रवीण कुमार, कुलेश्वर साहू, बलराम साहू, भगवत यादव, संजय यादव, शेखर बनजारे, कमता प्रसाद यादव एवं नेमेश साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।