जामगांव आर में शिव मंदिर के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने सरपंच से की कार्रवाई की मांग

जामगांव आर में शिव मंदिर के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने सरपंच से की कार्रवाई की मांग

जामगांव आर । ग्राम पंचायत जामगांव-आर में शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच को लिखित आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि, जो शिव मंदिर के पीछे और कुम्हली रोड स्थित कलीराम निर्मलकर के घर के सामने वार्ड क्रमांक-6/7 में स्थित है, वहां अवैध कब्जा किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत में दिए आवेदन ग्रामीणों ने कहा है कि उक्त अतिक्रमण को तत्काल रोका जाए तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस बेजा कब्जे से शासकीय बोरिंग और पानी की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने सरपंच से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है। आवेदन पर कई ग्रामीणों और वार्ड पंचों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *