जामगांव आर। विश्व पर्यावरण दिवस ( 5 जून) के अवसर पर ग्राम नवागांव बी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर न सिर्फ हरियाली का संदेश दिया बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर ग्राम के युवाओं, महिलाओं और बुज़ुर्गों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। सभी ने पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया और आने वाले समय में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दोहराया।
इस कार्य के प्रेरणास्रोत भाजपा के बूथ अध्यक्ष एवं समाज सेवी अभिषेक सेन ने कहा, यह सिर्फ पौधे लगाने की क्रिया नहीं, बल्कि एक हरित आंदोलन की शुरुआत है। कार्यक्रम में छगनलाल साहू (उपसरपंच), श्रीमती देवहुतिकिरण, मेश्राम, दीपा, झामन महलवार, दिलीप नेताम, श्रवण नेताम, कुमार साहू, रुचि साहू एवं ध्रुवी साहू सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।