भन्सुली (आर) और मोहभट्ठा में राशन वितरण में देरी से भड़के ग्रामीण, जल्द वितरण और दोषियों पर कार्रवाई की मांग…

जामगांव आर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 जून से 7 जून तक आयोजित ‘चावल उत्सव’ के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को तीन माह का चावल एकमुश्त देने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन पाटन विधानसभा के ग्राम पंचायत भन्सुली (आर) और उसके आश्रित ग्राम मोहभट्ठा में 17 जून तक भी चावल वितरण शुरू नहीं हो पाया है। इस लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवारों के घरों में चावल खत्म हो चुका है और वे कठिनाई झेल रहे हैं। उनका आरोप है कि राशन दुकान संचालक और पंचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राशन वितरण में हो रही देरी की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द वितरण शुरू नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

इस मामले में पाटन के खाद्य निरीक्षक रामनारायण साहू ने कहा कि यह पंचायत की लापरवाही है और बुधवार से राशन वितरण शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर ने कहा कि कार्डधारियों को समय पर राशन मिलना चाहिए और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *