विपिन चंद्राकर बने पाटन विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

पाटन। ग्राम पंचायत तर्रा के युवा सरपंच विपिन चंद्राकर को पाटन विधानसभा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। युवा कांग्रेस की इस अहम जिम्मेदारी के साथ ही पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि श्री विपिन चंद्राकर, समाज के वरिष्ठ सामाजिक नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य खिलावन चंद्राकर के पुत्र हैं। वे लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

श्री चंद्राकर की नियुक्ति पर क्षेत्र के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में सौरभ चंद्राकर, किरण चंद्राकर, रूपेश चंद्राकर, गितेश गायकवाड़, किशन साहू (पेंड्री), संजय वर्मा (रवेली), भूषण शीतल चंद्राकर, लोहर सिंह, पंकज ईश्वर चंद्राकर (चिचा), अनिल चंद्राकर, कामदेव चंद्राकर (जामगांव एम), संतोषी तिवारी, जवाहर वर्मा, हितेंद्र पटेल, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष रूही, ईश्वर सिन्हा (जामगांव), सरपंच अमेरी श्री भूषण भारद्वाज, सोमेश चंद्राकर, राम कुर्रे (चांगोरी), सरपंच श्री कमलेश ठाकुर (गभरा) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
नियुक्ति के बाद विपिन चंद्राकर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं संगठन का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए उनके मार्गदर्शन में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *