कौही में सावन के आखिरी सोमवार 4 अगस्त को विशाल बोलबम कांवड़िया मेला और रुद्राभिषेक महाप्रसादी का आयोजन

रानीतराई । श्रावण मास के आखिरी सोमवार 4 अगस्त को ग्राम कौही एक बार फिर भक्ति एवं श्रद्धा की भावनाओं से सराबोर होने जा रहा है। धर्म नगरी कौही स्थित श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर परिसर में आगामी सोमवार, 4 अगस्त 2025 को विशाल बोल । बम कांवड़िया सावन मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सहभागिता में रुद्राभिषेक एवं महाप्रसादी कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी ।

श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर समिति, ग्राम पंचायत कौही और ग्रामवासियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत प्रातः 8 बजे जलाभिषेक के साथ होगी। इस अवसर पर कांवड़ यात्रा निकालकर श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। आयोजन में दूर-दराज़ से बोलबम कांवड़िए शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारा (महाप्रसादी) का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी ग्रामवासी, श्रद्धालु एवं अतिथिगणों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन में बोलबम समिति कौही, सिलघट, सुपेला,सेमरा,जरवाय,असोगा, बोरेन्दा सहित ग्राम सर्ववर्ग समिति कौही, बजरंग दल समिति,पंचकोशी समिति, दुर्गा वाहिनी महिला स्व सहायता समूह से जुड़े कार्यकर्ता विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *