दुर्ग में 11 जनवरी को यादव मिलन समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन व गीता जयंती का आयोजन

दुर्ग। दुर्ग नगर यादव महासभा के तत्वावधान में 11 जनवरी 2026, रविवार को सामाजिक एकता, संस्कार और समन्वय को सशक्त करने के उद्देश्य से यादव मिलन समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं गीता जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से यादव छात्रावास, पचरीपारा वार्ड क्रमांक-28, दुर्ग में आयोजित होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) होंगे। समारोह की अध्यक्षता विजय बघेल (सांसद, दुर्ग लोकसभा) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में ललित चंद्राकर (विधायक, दुर्ग ग्रामीण), अल्का बाधमार (महापौर, दुर्ग), दीपक ताराचंद साहू, शिवराज राउत, राजेश ताम्रकार, अजय यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज), ममता ओमप्रकाश (पार्षद) एवं बबीता यादव (पार्षद) उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का समापन समारोह सायं 4 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव (विधायक, भिलाई नगर) रहेंगे। समापन की अध्यक्षता बोधन यादव (अध्यक्ष, जिला कोसरिया समाज) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में अरुण बोरा (पूर्व विधायक, दुर्ग), राजेंद्र साहू, धीरज बाकलीवाल, मेधनाथ यादव (प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन), मन्ना यादव एवं दलौरिन बाई यादव उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु 7 जनवरी 2026 को यादव छात्रावास, पचरीपारा दुर्ग में एक अत्यावश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज प्रमुख अमर सिंह यादव (अध्यक्ष), छोटेलाल यादव (संरक्षक), रणछोर यादव (उपाध्यक्ष), दिनेश यादव (सचिव), द्वारिका प्रसाद यादव (कोषाध्यक्ष) सहित पुनीत यादव, मुकेश यादव, भगवान सिंह यादव, लक्ष्मीचंद यादव, भूपेन्द्र यादव, महिला अध्यक्ष गीता यादव, अनिल यादव एवं छन्नूलाल यादव उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भानु प्रताप यादव, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ) एवं मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई। दुर्ग नगर यादव महासभा ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *