दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग की आवश्यक बैठक रविवार को साहू सदन, केलाबाड़ी दुर्ग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 9 नवंबर 2025 को जिला स्तर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष नन्दलाल साहू ने कहा कि यह सम्मेलन समाज के युवाओं को वैवाहिक जीवन के लिए उपयुक्त परिचय और एकजुटता का मंच उपलब्ध कराएगा।
परिचय सम्मेलन की परिचयिका संकलन हेतु श्री कृष्ण प्रसाद साहू को संपादक तथा श्री सुनील साहू को सह-संपादक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संघ के वरिष्ठ सलाहकार श्री भीखम साहू, उपाध्यक्ष श्री कृष्ण प्रसाद साहू, श्रीमती दिव्या साहू, श्रीमती मंजू साहू, श्री दिलीप साहू, श्री शोभाराम साहू, श्री सीताराम साहू, श्री यतीश साहू, श्री अजय चौधरी, श्री रामखिलावन साहू, श्री प्रशांत कलिहारी, श्री धनंजय साहू सहित कई सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।