सुरपा सोसायटी में जिपं सभापति कल्पना नारद साहू ने धान खरीदी का आगाज़ किया, किसानों को मिलेगा समर्थन मूल्य का लाभ

सुरपा सोसायटी में जिपं सभापति कल्पना नारद साहू ने धान खरीदी का आगाज़ किया, किसानों को मिलेगा समर्थन मूल्य का लाभ

जामगांव आर। सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुरपा में 17 नवंबर को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुरूवात किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू ने पूजा-अर्चना कर श्रीफल चढ़ाते हुए धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है और उनका विश्वास व्यवस्था पर मजबूत होता है।
पहले ही दिन किसानों ने उत्साहपूर्वक धान विक्रय किया, जिसमें 15 किसानों ने लगभग 752 क्विंटल धान बेचा। किसानों में समर्थन मूल्य पर सुचारू खरीदी को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में सेवा सहकारी समिति सुरपा के प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू, जनपद पंचायत पाटन के सभापति खेमलाल देशलहरे, प्रभारी समिति प्रबंधक मुकेश कुमार अहीर, शाखा प्रबंधक बेल्हारी टी.एल. चंद्राकर, सरपंच सुरपा चन्द्रहास साहू, नवागांव सरपंच कविता साहू, टेमरी सरपंच वरुण नेताम, उपसरपंच नवागांव छगनलाल साहू,भाजपा नेता प्रमोद जैन,सहित रेवाराम साहू, लीलाधर साहू, लालकुमार साहू, रामअवतार सेन, दाऊराम साहू,कैलाश साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *